{"_id":"6843539b2b7a1995e20352e6","slug":"there-was-heavy-lathi-charge-in-the-cattle-market-five-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-661599-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पशु बाजार में जमकर चले लाठी डंडे, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पशु बाजार में जमकर चले लाठी डंडे, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रेम वंडरलैंड पुल के नीचे रामपुर दोराहा स्थित पशु बाजार में बृहस्पतिवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रामपुर दोराहा प्रेम वंडरलैंड पुल के नीचे भैसों को खड़ा करने और बेचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। आरोप है कि कुछ लोग सरिया लेकर भिड़ गए थे। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कटघर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मारपीट करने वालों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन सभी भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल की वीडियोग्राफी की। इस मामले में पुलिस ने मो. चांद, नूर, शहजादे, फजान, समीर और अज्ञात के खिलाफ बलवा का केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
00
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रामपुर दोराहा स्थित अवैध पशु बाजार में बृहस्पतिवार को दबंगों ने जमकर बवाल काटा। आरोप है कि दबंग अवैध वसूली कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने किसानों और पशु व्यवसायियों को पीट दिया। इस मामले को लेकर वीडियो भी वायरल हो गया है। घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी।