फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was commotion in the tehsil for hours during the woman's statement.

Moradabad News: महिला के बयान के दौरान तहसील में घंटों हंगामा

Sat, 16 May 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 16 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
There was commotion in the tehsil for hours during the woman's statement.
शाहबाद। पटवाई थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला शुक्रवार को बरेली के एक पूर्व विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के साथ शाहबाद तहसील पहुंची, जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए गए। महिला के पहुंचते ही उसके पति समेत ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने तहसील परिसर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले विवाद और तनावपूर्ण माहौल के बीच भारी पुलिस बल तैनात रहा। बयान दर्ज होने के बाद देर शाम पुलिस अभिरक्षा में महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला के पति मोहित ने बताया कि उसकी शादी 25 दिसंबर 2025 को हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद पटवाई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बीते मंगलवार को महिला बरेली के पूर्व विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के साथ पटवाई थाने पहुंची थी। उस समय भी दोनों पक्षों के बीच काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया था कि महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और किसी अन्य युवक के साथ रहने की इच्छा जता रही है। इसी मामले में शुक्रवार को महिला को शाहबाद तहसील स्थित न्यायालय में मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार के समक्ष बयान दर्ज कराने लाया गया। महिला के साथ साक्षी मिश्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने महिला से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और तहसील न्यायालय के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग बिलखते हुए प्रशासन से महिला से मिलने की गुहार लगाते रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।
मौके पर पटवाई थाना और शाहबाद कोतवाली के दो इंस्पेक्टरों समेत करीब 70 पुलिसकर्मी तैनात रहे। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उन्हें डांट-फटकार कर वहां से हटाया गया। सुरक्षा के बीच करीब ढाई घंटे तक मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए।

सूत्रों के मुताबिक महिला ने बयान में पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। बयान दर्ज होने के बाद देर शाम पुलिस अभिरक्षा में महिला और साक्षी मिश्रा को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहीं, महिला के परिजनों का आरोप है कि साक्षी मिश्रा और प्रशासन के लोग उन्हें महिला से मिलने नहीं दे रहे थे। परिजनों ने यह भी दावा किया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed