{"_id":"6893b512e99cb7d7af0dd44a","slug":"there-was-a-scuffle-over-removing-encroachment-the-stall-operator-got-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-702857-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अतिक्रमण हटाने पर नोकझोंक, खोखा संचालक को लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अतिक्रमण हटाने पर नोकझोंक, खोखा संचालक को लगी चोट
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले दिल्ली और कांठ रोड पर नगर निगम और प्रवर्तन दल ने मंगलवार की रात अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान करीब 20 खोखे सड़क से हटाए गए। दिल्ली और कांठ रोड पर कार्रवाई के दौरान टीम से स्थानीय लोगों की नोकझोंक भी हुई। एक खोखा संचालक इसी नोकझोंक के दौरान नाले के पास गिर पड़ा जिससे उसे सिर में चोट लग गई। बुधवार की सुबह से पूरे दिन निगम और प्रवर्तन दल की टीम दोनों ही सड़कों पर तैनात रही। इस दौरान किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया गया।
00
- पूरे दिन होती रही सफाई
मुख्यमंत्री के शहर आगमन को लेकर नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह पांच बजे से ही सफाई व्यवस्था में जुट गई। बारिश के दौरान भी टीम सफाई में जुटी रही। पूरे दिन अलग-अलग जोन में टीमें सफाई करती रही। इस दौरान निगम के आलाधिकारी भी खुद मौके पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचते रहे।