{"_id":"62dba51e1fbef37db66e0967","slug":"there-was-a-ruckus-over-a-minor-scratch-on-the-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Crime: वाहन पर मामूली सी खरोंच आने पर हुआ बवाल, कैंटर चालक ने दूसरे के सिर में मारी गोली और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Crime: वाहन पर मामूली सी खरोंच आने पर हुआ बवाल, कैंटर चालक ने दूसरे के सिर में मारी गोली और...
Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:18 PM IST
सार
मुरादाबाद में शनिवार सुबह एक कैंटर चालक ने छोटी सी बात पर दूसरे चालक के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मुरादाबाद में शनिवार सुबह एक कैंटर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला मैनाठेर थानाक्षेत्र में गांगन तिराहे के पास का बताया जा रहा है। हत्या करने के बाद कैंटर का चालक मौके से नौ-दो ग्यारह हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों कैंटर को कब्जे में लेकर हत्यारोपी की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया कैंटर चालक मजहर खां उर्फ बाबू (32) भगतपुर के मल्लूपुरा गांव निवासी था। वह नोएडा से कैंटर में रद्दी लादकर मुरादाबाद लौट रहा था।
रूट डायवर्जन की वजह से वह वाया संभल से मुरादाबाद लौट रहा था। शनिवार सुबह करीब चार बजे मजहर खां का दूसरे कैंटर के चालक से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के वाहन आपस में टकरा गए थे। जिससे एक वाहन का साइड वालाा शीशा टूट गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी।
ये भी पढ़ें.. करीब छह माह बाद काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर का संचालन हुआ शुरू
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी कैंटर चालक ने अपने कैंटर से तमंचा निकाल लिया और मजहर खां को सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। इस घटना से अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।