फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There was a huge uproar on Monday regarding the construction of interlocking road in Shahpur Tigri of Ward 1.

Moradabad News: वार्ड एक के शाहपुर तिगरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ।

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
There was a huge uproar on Monday regarding the construction of interlocking road in Shahpur Tigri of Ward 1.
मुरादाबाद। मंगलवार की बारिश और तेज हवा ने शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था और जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। आशियाना कॉलोनी में नाले उफनाने और लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। बुद्धि विहार में भी लोगों का यही हाल रहा। जबकि मूंढापांडे क्षेत्र में बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने और पोल टूटने से 12 गांवों की बिजली करीब नौ घंटे तक ठप रही। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी आशियाना फेस-2 में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद नाले लबालब भर गए। कई सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के साथ बिजली की लगातार ट्रिपिंग ने लोगों का चैन छीन लिया। बार-बार बिजली गुल होने से लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए, लेकिन वहां भी गंदगी, लंबी घास और मच्छरों ने मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर की मुख्य सड़कों पर भी पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही कॉलोनी की हालत बिगड़ जाती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा।
विज्ञापन


उधर, मूंढापांडे क्षेत्र में सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। दलपतपुर बिजलीघर से सिहोरा बाजे फीडर की लाइन पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और मनकरा मोड़ के पास बिजली का पोल टूट गया। इसके चलते सुबह करीब नौ बजे से भदासना, नियामतपुर इकरोटिया, मूंढापांडे, टाहा नायक, सिहोरा बाजे, खबड़िया भूड़, वरबाला खास, खाईखेड़ा और विनावाला समेत करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गांवों में दिनभर बिजली न होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। इनवर्टर जवाब दे गए और लोग उमस में परेशान रहे। कई जगह मोबाइल तक चार्ज नहीं हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश और आंधी में बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है, लेकिन लाइनें दुरुस्त करने के नाम पर केवल खानापूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आशियाना के जेई सुशील कुमार ने बताया कि 33 हजार की लाइन में तकनीकी दिक्कत आने से कुछ देर ट्रिपिंग हुई थी, जिसे बाद में ठीक करा दिया गया। वहीं सिहोरा बाजे के जेई समरपाल सिंह ने बताया कि टूटे पेड़ हटाने और नया पोल लगाने के बाद शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed