{"_id":"686ed71edb4095e97e045ca9","slug":"there-should-be-no-adulteration-and-underweighing-at-petrol-pumps-sdm-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109313-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर न हो घटतौली और मिलावट : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर न हो घटतौली और मिलावट : एसडीएम
Thu, 10 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
कांठ। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम संत दास पंवार की मौजूदगी में पेट्रोल पंपों पर घटतौली और मिलावट की जांच कराई। यहां पेट्रोल और डीजल की माप को चेक करते हुए दोनों की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए। पंप स्वामी से पूरी माप के साथ ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल देने के लिए कहा गया।
सबसे पहले टीम तहसील के पास स्थित कांठ फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर पहुंची। यहां जांच करते हुए माप, मिलावट आदि की जांच की गई। इसके बाद अनमोल फिलिंग स्टेशन कांठ और डीएमआर फिलिंग स्टेशन गढ़ी पर भी संयुक्त टीम ने जांच की। दोनों स्थानों पर पेट्रोल और डीजल जांच करते हुए सैंपल लिए गए।
इसके अलावा हवा, पानी आदि व्यवस्थाओं को भी देखा गया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान माप सही पाई गई है। बाकी रिपोर्ट टीम के द्वारा तैयार की जाएगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पंप स्वामियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि दुरूस्त रखने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार, आपूर्ति लिपिक अनुज यादव, बाट माप निरीक्षक सुमित सिंह, सेल्स ऑफिसर सुधांशु गुप्ता सहित टीम मौजूद रहे।