फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is no reason to organize a bhandaar in the city, the organization is worried

Moradabad News: शहर में भंडारा लगाने की वजह नहीं, संगठन परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
There is no reason to organize a bhandaar in the city, the organization is worried
मुरादाबाद। शहर में सड़क किनारे रेलिंग बन जाने से भंडारा लगाने की जगह नहीं बची है। इसके कारण सावन के अंतिम सोमवार को भंडारा लगाने वाले सामाजिक संगठन परेशान है।
विज्ञापन

शहर में दिल्ली रोड और कांठ रोड पर सावन के अंतिम सोमवार को हर बार 150 से अधिक जगहों पर भंडारा लगाया जाता है। इस बार भी इतने भंडारा लगने की संभावना है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का कहना कि नगर निगम ने शहर में सड़क किनारे रेलिंग बना दी है। अब सड़क किनारे जगह नहीं बची है। इसके कारण भंडारा लगाने में परेशानी होगी। तीसरे और चौथे सोमवार को हजारों की संख्या में कावंडियों का आना जाना लगा रहता है। सड़क किनारे बनी रेलिंग कमजोर है। भंडारे के दौरान अगर थोड़ा सा भी धक्का लगा तो वह टूट जाएगी। श्री महादेव सेवा समिति के महासचिव शरद जैन ने बताया कि भंडारे के दौरान रेलिंग टूटने पर नगर निगम की ओर से संगठन पर जुर्माना लगाने की बात कही जा रही है। इसलिए इस बार चौधरी चरण सिंह चौराहे पर भंडारा न लगाकर दूसरी जगह को चुना गया है। सिंह परिवार से अवधेश ने बताया कि इस बार भंडारा सड़क पर न लगाकर कुंदन पेट्रोल पंप के पास प्लाट में लगाया जाएगा। क्यों कि भंडारा लगाने के लिए सड़क किनारे कोई जगह नहीं है। यदि रेलिंग टूटती है तो भंडारा लगाने वाले संगठन जिम्मेदार नहीं हो सकते है। एक अगस्त से तीन अगस्त तक भंडारा चलेगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि भंडारा लगाने के लिए संस्थाओं की ओर से अनुमति मांगी जाएगी तो उन्हेें उचित स्थान मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed