{"_id":"68321b4a346429aec00b3c1a","slug":"there-is-a-hindrance-of-three-rupees-in-starting-the-registration-for-admission-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-651439-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू होने में तीन रुपये की अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू होने में तीन रुपये की अड़चन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑनलाइन पंजीकरण के दाैरान निर्धारित शुल्क 150 रुपये के अलावा तीन रुपये अतिरिक्त कटने के कारण गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पंजीकरण शुरू नहीं हो पा रहे हैं। ट्रायल के दाैरान ही यह खामी सामने आ गई। मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क कट रहा है। विश्वविद्यालय प्रवेश समिति के समन्वयक का कहना है कि अतिरिक्त चार्ज न लेने के लिए बैंक अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। वहां से जवाब आने के बाद पंजीकरण फॉर्म जारी किए जाएंगे।
नए शैक्षिक सत्र के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण फॉर्म जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं। यह फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। इसलिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट को समर्थ पोर्टल से लिंक किया जा रहा है। विवि अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल और वेबसाइट के लिंक का ट्रायल सफल हो गया है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय का पंजीकरण शुल्क 150 रुपये जमा करना है। विश्वविद्यालय ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ टाइअप किया है। ऐसे में जब अधिकारियों ने पंजीकरण शुल्क जमा करने का ट्रायल किया तो उसमें मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड से शुल्क कटने पर बैंक द्वारा तीन रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया गया। इस अतिरिक्त चार्ज पर कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने असहमति व्यक्त की है। इसके बाद बैंक अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
यूपीआई से भुगतान पर नहीं लग रहा अतिरिक्त चार्ज
अधिकारियों के मुताबिक यूपीआई से भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लग रहा है, लेकिन मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड पर तीन रुपये अतिरिक्त कट रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
पांच जनपदों के 372 कॉलेजों में होंगे आवेदन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर और बिजनौर के कॉलेज संबद्ध हैं। ऐसे में नए सत्र के लिए इन सभी कॉलेजों में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जानी है। विवि अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड से भुगतान पर 150 रुपये शुल्क के अलावा तीन रुपये अतिरिक्त कट रहे हैं। कुलपति का कहना है कि जब फीस 150 है तो विद्यार्थी 150 रुपये ही भुगतान करें। इसलिए इस चार्ज को न लेने के लिए बैंक अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। हम सभी बिंदुओं को सत्यापित कर रहे हैं, ताकि जब एक बार पंजीकरण फॉर्म जारी हो जाएं तो विद्यार्थियों को आवेदन करने में कोई परेशानी न आए। - डाॅ. सीएम जैन, समन्वयक, प्रवेश समिति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय