फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There are many Allahbadias in Moradabad too, cases have been filed against them, Ranveer effigy burnt

UP: मुरादाबाद में भी कई ‘इलाहाबादिया’, उन पर दर्ज हो चुके हैं केस, रणवीर का पुतला फूंका...कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Feb 2025 06:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 06:36 PM IST
सार

यूट्यूबर्स की फूहड़ता और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर मुरादाबाद में कई केस दर्ज हो चुके हैं। महिलाओं व देवी-देवताओं पर भद्दे कमेंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। अब लोगों ने माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में घिरे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन
There are many Allahbadias in Moradabad too, cases have been filed against them, Ranveer effigy burnt
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिया गॉट लैटेंट के हालिया शो में एक प्रतिभागी के माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में घिरे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों चर्चाओं में हैं। मुरादाबाद में भी कई रणवीर इलाहाबादिया जैसे यूट्यूबर हैं, जिन्होंने आपत्तिजनक और फूहड़ता भरे वीडियो बनाए। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया।

विज्ञापन


महिलाओं पर इन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की, साथ ही धर्म को लेकर भी अपशब्द कहे। सिविल लाइंस और पाकबड़ा में इन यूट्यूबर पर केस भी दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले साल 14 जनवरी को रामगंगा विहार स्थित एमआईटी में यूट्यूब पर टीआरटी (टॉप रियल टीम) नाम से चैनल चलाने वाले आमिर और दानिश ने अपनी टीम के साथ लाइव शो किया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान इन दोनों ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शो के दौरान जो भद्दे कमेंट्स किए गए, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में यूट्यूबर आमिर और दानिश के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यूट्यूब चैनल राउंड टू हेल में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में चैनल के मालिक वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इस मामले में पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार किया था। पाकबड़ा में यूट्यूबर फरमान ने भी देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस मामले में यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके अलावा भी कई और यूट्यूबर हैं, जिन्होंने फूहड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बना रहे हैं। इन्होंने फेसबुक, यूट्यूब, एक्स और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना रखे हैं। लाइक्स और कमेंट्स पाने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

फूहड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वीडियो नहीं बनाने चाहिए। साफ सुथरी वीडियो को भी लोग पसंद करते हैं, लेकिन कुछ यूट्यूबर जल्द पहचान बनाने के चक्कर में ऐसे वीडियो बना रहे हैं। हमारे चैनल पर करीब डेढ़ करोड़ लोग जुड़े हैं। हम फैमिली कॉमेडी बनाते हैं, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। -  हिमांशु रस्तोगी, अनंत रस्तोगी यूट्यूब चैनल

शो के दौरान किसी सवाल के जवाब में इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यूट्यूब पर विकास मुरादाबादी के नाम से मेरा चैनल है। लोगों को जानकारी देने वाले वीडियो बनाता हूं। शहर की इमारतों, खाने पीने के स्टाल के बारे में जानकारी दी जाती है। इससे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 40 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हैं। - विकास मुरादाबादी, यूट्यूब पर विकास मुरादाबाद नाम से चैनल

रणवीर का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग
टीपी नगर चौराहे के पास यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रणवीर इलाहाबादिया और उनकी टीम का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हसन जैदी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर कार्यकर्ता टीपीनगर चौराहे के पास एकत्र हुए। उन्होंने यहां यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और उसकी टीम का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से यूट्यूबर इलाहाबादिया और उनकी टीम के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भिजवाने की मांग की। इस दौरान अदनान अमन, असद खान समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
 

इलाहाबादिया का सोशल मीडिया अकाउंट बंद हो 
कांग्रेस के यूथ जिलाध्यक्ष दानिश सैफी ने पुलिस को तहरीर देकर रणवीर इलाहाबादिया पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके सभी अकाउंट बंद कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा ने अपने एक शो में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जो  निंदनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed