फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft of Rs 10 lakh from sales manager's house

Moradabad News: सेल्स मैनेजर के घर 10 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 10 lakh from sales manager's house
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के मोरा की मिलक गली नंबर दो में मंगलवार रात चोरों ने सेल्स मैनेजर अंकित कुमार के मकान के ताले तोड़कर एक लाख 5 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार बाहर गया था। बुधवार सुबह आस पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे तो वारदात की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

मोरा की मिलक पावर हाउस के पास गली नंबर दो निवासी अंकित कुमार ने बताया कि वह बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनके पिता अधिवक्ता सूरज सिंह की एक सड़क में मृत्यु हो गई थी। अंकित ने बताया कि छजलैट के फतेहपुर विश्नोई में उनके मामा रहते हैं। फरवरी माह में ममेरी बहन की शादी है। बुधवार को लगन समारोह का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए अंकित अपनी मां राजेश विश्नोई को साथ लेकर मंगलवार रात करीब आठ बजे मामा के घर फतेहपुर विश्नोई चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन 25 साल पुराना ताला होने के कारण चोर ताला नहीं तोड़ पाए थे। इसके बाद चोर कुर्सियां लगाकर दरवाजे के ऊपर बने वेंटीलेटर (रोशनदान) के जरिए कमरे में घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया और 10 तोले सोने और 50 तोले चांदी के जेवर के अलावा एक लाख 5 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आस पड़ोस के लोगों ने अंकित के मकान के ताले टूटे देख तो उन्हें फोन पर सूचना दी। इसकी जानकारी मिलने पर अंकित और उनकी मां घर आए। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article