Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in the house of farmer

Moradabad News: किसान के घर से लाखों का माल चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
theft in the house of farmer
पाकबड़ा। बेटा सीमा पर बैठा हुआ देश की रखवाली कर रहा है और चोर उसके घर में चोरी करके लाखों रुपये का माल चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जवान के घर हुई चोरी का पता सुबह जब परिजन जागे तो पता चला था। इसके बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी तेजपाल सिंह किसान है। तेजपाल सिंह का एक बेटा है जो आर्मी में है। बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गुजरात में रहता है। घर पर तेजपाल सिंह और उनकी पत्नी पार्वती देवी रहती हैं। शुक्रवार की रात किसान और उनकी पत्नी सो रहे थे। सुबह पांच बजे पत्नी की आंख खुली तो देखा की कमरे के दरवाजे खुले हुए है। कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी और संदूक में रखा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। पत्नी ने किसान को जगाया। देखा तो जीने के रास्ते पर सोने चांदी के जेवरात के खाली बॉक्स पड़े हुए थे। चोर सोने की दो चेन, एक सोने की कंठी, चार सोने की अंगूठी, चांदी के चार सिक्के इत्यादि सामान ले गए है। पीड़ित के अनुसार चोर तकरीबन छह से सात तोले सामान चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये के आसपास है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की चोरों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed