फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft in temple in Ashiana and house in Katghar

Moradabad News: आशियाना में मंदिर और कटघर में मकान में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Theft in temple in Ashiana and house in Katghar
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी में चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जबकि कटघर में इंस्पेक्टर के मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी महादेव मंदिर में बुधवार सुबह लोग पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का दानपात्र टूटा पड़ा था। जिससे नकदी गायब थी। इसकी जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के अन्य लोग भी आ गए और पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस आ गई और लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की दूसरी घटना कटघर क्षेत्र के होली का मैदान के पास हुई। यहां रहने वाले बीएसएफ में इंस्पेक्टर अरविंद वाजपेयी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। 13 जनवरी को वापस आए तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में लगा दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed