फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in house at pak bara aera

सोता रह गया परिवार घर की दीवार में कूमल काट कर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
theft in house at pak bara aera
पाकबड़ा। शुक्रवार की रात को थाना क्षेत्र के फलेदा गांव में किसान के घर की दीवार में पर कूमल लगाकर अज्ञात चोरों ने नकदी, सोने चांदी के जेवरात सहित बंदूक के कारतूस आदि चोरी करके ले गये। सवेरे जब परिवार जागा तो चोरी की घटना की जानकारी परिजनों को हुई थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है
विज्ञापन

क्षेत्र के फलेदा गांव निवासी विजेंद्र सिंह किसान है। गर्मी की वजह से विजेंद्र सिंह का परिवार छत पर सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने कूमल लगा दिया। चोर घर में अलमारी में रखी बीस हजार रुपए की नकदी, सोने चांदी के जेवरात के साथ 12 बोर के 31 कारतूस भी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह जाग होने पर लगी। जब परिवार नीचे उतरकर कमरे में आया तो देखा की सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। फिर आस पड़ोस के लोगों ने देखा की कूमल लगा हुआ है। किसान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित किसान विजेंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। ग्रामीणों ने बताया की फलेदा गांव में चोरों ने खासा आंतक फैला रखा है। अभी दस दिन पहले चोरों ने जगदेव सिंह की दो भैसें चुरा ली थी। इससे पहले गांव निवासी गोपाल सिंह की घर की दीवार में कूमल काट कर हजारों की नगदी और जेवर चुरा लिया था। ग्रामीणों ने गांव में गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed