{"_id":"5eb84f338ebc3e907d082b12","slug":"theft-city-news-mbd3487903164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में फर्नीचर गैलरी से 10 लाख का फर्नीचर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में फर्नीचर गैलरी से 10 लाख का फर्नीचर चोरी
विज्ञापन
म़ुरादाबाद। लॉक डाउन में कदम- कदम पर लगे पुलिस चेक प्वाइंट्स को धता बताकर चोरों ने हाईवे किनारे स्थित फर्नीचर गैलरी से लाखों रुपये का फर्नीचर चोरी कर लिया। चोर फर्नीचर गैलरी के शोरूम और गोदाम में लगे टीन शेड के बीच में जगह बनाकर हर रोज थोड़ा-थोड़ा फर्नीचर चोरी कर रहे थे। शोरूम और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे ने चोरों की हरकत उजागर कर दी है। शोरूम मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरों की तस्वीर भी पुलिस को दी गई है। हालांकि इंस्पेक्टर मझोला का दावा है कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लोकोशेड कॉलोनी निवासी सरदार मोहन सिंह और उनके दो भाइयों की दिल्ली हाईवे पर फर्नीचर गैलरी के नाम से फर्नीचर का शोरूम है। शोरूम से कुछ कदमों की दूरी पर ही सड़क के दूसरी तरफ उनका गोदाम भी है। सरदार मोहन सिंह ने बताया कि लॉक डाउन लागू होने के बाद से ही शोरूम और गोदाम दोनों बंद पड़े हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले लॉक डाउन में थोड़ी राहत मिलने के बाद वह शोरूम का हाल-चाल देखने गए थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने देखा तो वहां से सोफा सेट, कुर्सियां, डायनिंग टेबल और बेड समेत काफी फर्नीचर गायब था। कुछ ऐसी ही स्थिति शोरूम की थी। सरदार मोहन सिंह ये देखकर हैरान थे कि शोरूम और गोदाम के ताले पहले की तरह ही लगे हुए थे। दीवारों में कहीं कोई नकब भी नहीं लगाया गया था। मोहन सिंह घटना की सूचना पुलिस को देकर वापस आ गए। अगले दिन जब शोरूम पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ और फर्नीचर भी गायब था। उसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई तो पता चला कि कुछ चोर रोजाना रात को शोरूम और गोदाम के टीन शेड के बीच में जगह बनाकर अंदर घुसते थे और फर्नीचर को बाहर निकालने के बाद रिक्शा ठेला पर लादकर ले जाते थे। पूरी सीसीटीवी फुटेज के साथ सरदार मोहन सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।