फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man went to the river to attend the cremation of a friend

Moradabad News: दोस्त के दाह संस्कार में शामिल होने गया युवक नदी में बहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
The young man went to the river to attend the cremation of a friend
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दोस्त के दाह संस्कार में शामिल होने गया युवक रामगंगा में बह गया। पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने युवक की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी निवासी लक्ष्मण रविवार रात बाइक से ब्रजघाट जा रहा था। गजरौला में उसकी बाइक सांड़ से टकरा गई थी। जिसमें लक्ष्मण की मौत हो गई थी। मंगलवार को विवेक के शव का आशियाना कॉलोनी स्थित मोक्षधाम पर दाह संस्कार किया जा रहा था। दाह संस्कार में लक्ष्मण का अवंतिका कॉलाेनी निवासी दोस्त विवेक (21) भी शामिल हुआ था। दोपहर 12 बजे विवेक दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाने चला गया।
विज्ञापन

इसी दौरान वह बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचा नहीं पाए। इसकी जानकारी मिलने पर विवेक के मां-बाप और अन्य लोग भी पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पीएसी के गोताखोर बुला लिए। इसके बाद विवेक की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल पाया। विवेक के परिवार में पिता हरद्वारी सिंह, मां और दो बहन पल्लवी और अर्शिया हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि बुधवार को दोबारा युवक की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article