फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man was called from his home and brutally beaten, seriously injured.

Moradabad News: युवक को घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा, गंभीर घायल

Sun, 26 Apr 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The young man was called from his home and brutally beaten, seriously injured.
कांठ। युवक को घर से बुलाकर बेरहमी से पीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ छजलैट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई एफआईआर में छजलैट थाने के गांव संदलीपुर निवासी जगवीर सिंह ने कहा है कि 22 अप्रैल को क्षेत्र के ही गांव भेंडी फरीदपुर के रहने काले सिंह ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसके बेटे अनिकेत से बात की और उसे मिलने के लिए कहीं बुलाया। उसका बेटा तभी उससे मिलने के लिए चला गया। एफआईआर में जगवीर सिंह का आरोप है कि इसके बाद रात को दस बजे पता लगा कि उसका बेटा अनिकेत गंभीर अवस्था में गांव समंदपुर के पुल के पास पड़ा है। जब वह वहां पहुंचा तो उसके बेटे की हालत बहुत खराब थी। पास में ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। उसके बेटे ने उसे बताया कि काले सिंह उसके गांव का ही बिंदा और चेतरामपुर का मनोज उसे सरियों से पीटते हुए अधमरा कर यहां डाल कर चले गए। इतना कह कर अनिकेत बेहोश हो गया। उसने अपने बेटे को इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां अभी भी उसकी हालत खराब है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed