फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man died after consuming poison, the relatives created ruckus outside the police station

Moradabad News: जहर खाकर युवक ने दी जान, परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man died after consuming poison, the relatives created ruckus outside the police station
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अमरोहा के जोया में जहर खा लिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मूंढापांडे थाने पहुंच गए और उन्होंने एक महिला पर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि महिला के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जान दी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के चककोहन कॉ निवासी शिवम (19) अमरोहा के जोया में एक डेयरी में काम करता था। बृहस्पतिवार को उसने जहर खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ती देख साथी ने उसके परिवार को सूचना दे दी। परिजन वहां पहुंचे और उसे लेकर मुरादाबाद आ गए और साईं अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर जाते समय परिजनों एंबुलेंस मूंढापांडे थाने के पास रुकवा दी और हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई करने पर आश्वासन दिया। मृतक युवक के पिता छत्रपाल ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसके मोबाइल फोन पर अश्लील कमेंट्स और अश्लील फोटो भेज रही थी। महिला ब्लैकमेल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठ चुकी थी। उन्होंने उसके पति से शिकायत की लेकिन वह नहीं मान रही थी। पत्नी और उसका पति रुपयों की मांग कर रहे थे। रकम नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इससे वह बहुत परेशान रहता था। एस ओ दीपक मलिक ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed