फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man consumed poison after a quarrel with his father

अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट लीग का हुआ आगाज, पहले मैच में संभल बना विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
The young man consumed poison after a quarrel with his father
जनपद में अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को हो गया है। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग कम नॉक आउट टूर्नामेंट का नाम दिया गया है। मंगलवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं जोन चेयरमैन विजय गुप्ता द्वारा किया गया। पहला मुकाबला संभल क्रिकेट क्लब और अब्बासी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और डीएसए के पदाधिकारियों ने डीएसए के अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रवाल और वरिष्ठ सदस्य एसपी उपाध्याय की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता का पहला मैच संभल क्रिकेट क्लब और अब्बासी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। अब्बासी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 60 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। टीम के लिए फैजन ने 16 रन बनाए। संभल के लिए गेंदबाजी में प्रवीण ने तीन और जयप्रकाश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संभल ने 11.3 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए शिवम ने नाबाद 16 रन बनाए। दूसरा मुकाबला पारकर क्रिकेट क्लब और रुक्मणी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पारकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 136 रन बनाए। टीम के लिए हिमांशु शर्मा ने 26 और प्रतुल गुप्ता ने 23 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट क्लब के लिए मिर्जा और अरबाज मंसूरी ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी ने 20.1 ओवर में तीन विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए आर्यन चौधरी ने नाबाद 61, मुख्तार अशरफ ने नाबाद 47 रन बनाए। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, डॉ वैभव त्रिवेदी, डॉ इंतजार मेहंदी, डॉ कुशल पाल सिंह, कपिल गिल, डॉ राहुल मिश्रा, वाइस चांसलर डॉ एमपी पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed