{"_id":"60e21ea28ebc3ec2061da27c","slug":"the-young-man-came-to-the-in-laws-house-drowned-in-the-kosi-river-divers-engaged-in-search-city-news-mbd3944937110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसराल आया युवक नहाते वक्त कोसी नदी में बहा खोज में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसराल आया युवक नहाते वक्त कोसी नदी में बहा खोज में जुटे गोताखोर
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव मानपुर पट्टी में ससुराल में आया युवक कोसी नदी में नहाते समय बह गया। मौके पर मौजूद उसके साले ने तुरंत घरवालों को सूचना दी। शीघ्र ही लोग नदी के किनारे पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे बाद भी युवक का पता नहीं चला सका।
मानपुर पट्टी निवासी देशपाल सिंह ने अपनी बेटी खुशबू की शादी ढाई साल पहले संभल के विजयपुर अकरौली निवासी सोविंद्र (23) के साथ हुई थी। सोविंद्र शनिवार की शाम सुसराल में आया था। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सोविंद्र अपने साले पवन कुमार के साथ कोसी नदी के पास खेत पर घूमने गए थे। भीषण गर्मी के चलते सोविंद्र नदी में नहाने चला गया। इस दौरान गहराई में जाने से वह नदी में बह गया। सोविंद्र को बहता देख नदी किनारे खड़े साले ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे। सूचना मिलते ही बदहवास हालत में परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने भी नदी में उतरकर तलाश शुरू कर दी। कई घंटे की खोजबीन के बाद भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।