{"_id":"62f40ad1ac9c514fce087da5","slug":"the-wounds-of-accidents-giving-potholes-to-the-roads-injured-by-the-rain-city-news-mbd437482473","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जख्मी गड्ढे दे रहे हादसों के घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जख्मी गड्ढे दे रहे हादसों के घाव
विज्ञापन
टीडीआईसिटी की सड़क का हाल। अमर उजाला
बारिश से ‘जख्मी’ सड़कों के गड्ढे दे रहे हादसों के घाव
मुरादाबाद। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से शहर की कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शहर के कई मोहल्ले ऐसे भी हैं जहां सड़क की हालत गांव से भी बदतर है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। गड्ढों में वाहन फंसने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। नतीजा यह है कि बरसात के कारण जख्मी यह सड़कें राहगीरों को हादसों के घाव दे रही हैं। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत के लिए 8.93 लाख का टेंडर जारी किया है।
मंडी रोड की दशा पिछले दिनों बारिश के कारण और खराब हो गई है। सीवर लाइन बिछाने के काम के बाद डिफेंस चौराहे पर आनन-फानन किया गया पैच वर्क की भी हकीकत बारिश के बाद खुल गई। वहां करीब चार से पांच मीटर लंबाई में सड़क धंस गई है। कई स्थानों पर गड्ढे भी उभर कर दिखने लगे हैं। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले कई लोग गिर कर घायल भी हो चुके हैं। कांठ रोड से तहसील जाने वाले मार्ग की भी दशा ठीक नहीं है। महीनों से खस्ताहाल इस मार्ग के निर्माण की ओर फिलहाल किसी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है, जबकि उस मार्ग से रोज अधिकारी गुजरते हैं। कमोवेश यही स्थित स्टेशन रोड, करूला, जयंतीपुर, अलासतपुरा, गलशहीद, ईदगाह, चक्कर की मिलक, मेला मैदान व बंगला गांव आदि मार्ग की है। पॉश कॉलोनी में शुमार टीडीआई सिटी की सड़कें तो सालों से खराब हैं। जिन्हें बनाने की जहमत निगम नहीं उठा रहा है। जबकि हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के रूप में अच्छी खासी रकम इस कॉलोनी के लोगों को देते हैं।
मंडी से सटे पैपटपुरा की सड़क का हाल बेहाल
मंडी समिति से सटी कॉलोनी पैपटपुरा की सड़कों का काफी बुरा हाल है। इस मोहल्ले की अधिकांश सड़कें न सिर्फ कच्ची हैं बल्कि काफी नीची होने के कारण बारिश का पानी उसमें कई-कई दिन तक भरा रहता है। कॉलोनी निवासी प्रमोद, प्रदीप और सुबोध ने बताया कि जल निकास की व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश सड़कों पर बरसात और लोगों के घरों का गंदा पानी भरा रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। निगम अधिकारियों से पहले तथा हाल ही में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
शहर की सभी सड़कों की दशा ठीक की जाएगी। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत (पैच वर्क) के लिए 8.93 लाख का टेंडर जारी किया गया है। जिससे शहर के विभिन्न स्थानों पर हॉटमिक्स द्वारा पैच मरम्मत, सीसी टाइल्स द्वारा सड़क व नाली मरम्मत का काम बरसात बाद शुरू करा दिया जाएगा। विनोद अग्रवाल, महापौर