फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman reached the police station with her family and demanded action.

Moradabad News: परिवार के साथ थाने पहुंची महिला ने की कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The woman reached the police station with her family and demanded action.
ठाकुरद्वारा। चकबंदी कार्यालय में महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी के मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी आरोपी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन




शुक्रवार को चकबंदी कार्यालय में अनु सेवक के पद पर कार्यरत महिला ने अपने विभाग के एक कानूनगो पर छेड़खानी करने की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को उसके कार्यालय से ले जाकर सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया था। मेडिकल में उसके नशे के होने की पुष्टि हुई थी। महिला ने इस संबंध में शुक्रवार को ही पुलिस को आरोपी कानूनगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। जिसमें उसने आरोपी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस ने दूसरे दिन भी आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महिला ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से मिलकर अपनी तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कहा कि उन्हें एसडीएम ने आरोपी कानूनगो का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कहा था इस पर पुलिस ने कानूनगो का मेडिकल कराकर उसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। अधिकारियों का आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर महिला कर्मचारी का कहना है कि विभाग के अधिकारी उससे आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज होने की कॉपी मांग रहे हैं लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। जिससे आरोपी पर विभागीय कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed