फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman lost her household after falling into trap of her lover, husband refused to keep her

कैसा इश्क: प्रेमी के झांसे में आ गृहस्थी गंवा बैठी महिला, पति ने रखने से किया इनकार.. आशिक के परिजनों ने पीटा

Mon, 05 Aug 2024 05:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 05:30 PM IST
सार

डिलारी में प्रेमी के चक्कर में विवाहिता अपनी गृहस्थी गंवा बैठी। दरअसल, विवाहिता का शादी से पहले स्थानीय युवक से प्रेम संबंध थे। शादी हो जाने के बाद भी वह प्रेमी से मिलने चले गई। इसके बाद पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया। प्रेमी के यहां हंगामा काटा तो वहां मौजूद महिलाओं ने उसे पीट दिया। 

विज्ञापन
The woman lost her household after falling into trap of her lover, husband refused to keep her
पति को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत में पति और प्रेमी द्वारा महिला को साथ रखने से इनकार के बाद महिला प्रेमी के घर पहुंच गई। हंगामा करने पर प्रेमी के घर की महिलाओं ने उसे पीटा तो वह बेहोश हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

विज्ञापन


डिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब एक माह पहले ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। युवती का गांव के ही एक युवक से शादी से पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद मायके आई युवती को उसके प्रेमी ने फोन कर साथ रखने का वादा कर ठाकुरद्वारा बुला लिया।
विज्ञापन


युवती तो ठाकुरद्वारा पहुंच गई, लेकिन प्रेमी के न पहुंचने पर वह काशीपुर स्थित मौसेरी बहन के घर पहुंच गई। वहीं, पंचायत में महिला के पति और प्रेमी ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला प्रेमी के घर जा पहुंची और साथ रहने की जिद पर अड़ गई और हंगामा काटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रेमी के घर मौजूद महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। वह बेहोश हो गई तो सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मारपीट व तीन तलाक देने में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

सिविल लाइंस पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति ने धमकी देने के बाद तीन तलाक दे दिया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर कस्बा निवासी शगुफ्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 20 नवंबर 2011 को अगवानपुर के ही मसरूर अहमद के साथ हुआ था।



निकाह के छह माह बाद ही आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया।

पीड़िता के अनुसार 11 जुलाई 2024 को शाम पति मसरूर अहमद, भाई मरगूब और शानू के साथ उसके घर आया और मुकदमा वापस लेने की बात कहकर मारपीट की व पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed