फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The woman committed suicide by hanging herself

Moradabad News: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बूजपुर आशा में एक महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बूजपुर आशा में बृहस्पतिवार शाम छह बजे नेमवती ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिंटर के कुंड में दुपट्टे से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर देखा तो शव फंदे पर लटका था।
विज्ञापन

रामपुर के शहजाद नगर दीनपुर निवासी नेमवती के भाई निमेन्द्र यादव दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी छोटी बहन नेमवती की शादी तीन मार्च 2024 में बूजपुर आशा निवासी परमिंदर के साथ हुई थी। चार माह बाद ही ससुरालियों ने कम दहेज लाने के ताने मारने लगे थे। उसके साथ मारपीट करते थे। इसकी सूचना पर 12 फरवरी 2025 को निमेन्द्र बूजपुर आशा गया था। बहन को अपने साथ ले जाने कहा तो उसे धक्के मार कर भगा दिया था। बृहस्पतिवार को पति परमिंदर ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर आधार पर पति परमिंदर, ससुर करतार, सास शांति, मौसी नाम नामालूम, ननद आशा, ज्योति, बहनोई सोमपाल, ममेरा भाई जोगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed