फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wife of a man who committed suicide three days after marriage has accused his in-laws of rape.

Moradabad News: निकाह के तीन दिन बाद आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी ने ससुरालियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The wife of a man who committed suicide three days after marriage has accused his in-laws of rape.
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। क्षेत्र के एक गांव में निकाह के तीन दिन बाद आत्महत्या करने वाले युवक की पत्नी ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन प्रेमी के परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। बताया कि उसका प्रेमी सऊदी अरब से आया और 13 अक्तूबर को गांव के एक व्यक्ति के घर दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह उसे घर ले गया लेकिन पति की मां और उसके परिवार वालों ने उसे नहीं अपनाया। आरोप है कि 16 अक्तूबर को उसे अकेला देखकर ससुराल पक्ष के चार युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब पति आया तो ससुराल वालों ने उसे बांधने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। 17 अक्तूबर को उसके पति का शव पेड़ से लटका मिला। उसने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed