फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The wife along with her lover had murdered the worker

Moradabad News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी फैक्टरी कर्मी की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The wife along with her lover had murdered the worker
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी फैक्टरी कर्मी हरदयाल की हत्या उसकी पत्नी रिंकी ने अपने प्रेमी सुनेपाल के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने कबूला है कि हरदयाल हम दोनों के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था। इस लिए उसे रास्ते से हटा दिया।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि मेदनीपुर निवासी हरदयाल फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार रात फैक्टरी से आने के बाद हरदयाल आंगन में सो गया था जबकि बराबर वाली चारपाई पर उसकी पत्नी और बड़ी बेटे खुशबू (11) सो रही थी। जबकि दूसरी खुशी (4) और बेटा कुशल (8) अपनी नानी के घर मौजूद थे। बुधवार सुबह खुबशू जागी तो उसने देखा कि उसकी मां दुपट्टे से हाथ बंधी हालत में कमरे में पड़ी थी। बच्ची ने अपनी मां के हाथ खोल दिए। हर दयाल की लाश आंगन में चारपाई पर पड़ी थी। महिला ने शोर मचा दिया। आस पड़ोस के लोग आ गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि रात में उसके घर में कुछ लोग घुसे और उसके पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसके हाथ बांध दिए और कमरे में बंद कर भाग गए थे। इस मामले में मूंढापांडे के गांव नाजरपुर निवासी हरदयाल के मामा भूरे सिंह की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। बार बार बयान बदल रही महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। महिला ने बताया कि पति हरदयाल शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी। इसी बीच उसके संबंध हरदयाल के भतीजे सुनेपाल से हो गए थे। सुनेपाल एक पैर से दिव्यांग है। हरदयाल को दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी हो गई थी। मंगलवार की रात करीब दस बजे हरदयाल का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद हरदयाल सो गया था। इसके बाद महिला ने सुनेपाल को अपने घर बुला लिया था। रिंकी ने अपने ही दुपट्टे से सुनेपाल के साथ मिलकर चारपाई पर सो रहे पति हरदयाल का गला घोट दिया था। किसी को शक न हो। इस लिए दोनों ने साजिश के तहत रिंकी के हाथ दुपट्टे से बांध दिए थे। इसके बाद आरोपी अपने घर सोने चला गया था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

----
पत्नी ने पकड़े पैर, भतीजे ने घोंटा था गला
मुरादाबाद। पुलिस की गिरफ्त में आए सुनेपाल और उसकी चाची रिंकी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि हरदयाल घर के आंगन में सो रहा था। इसी बीच महिला ने सुनेपाल को घर में बुला लिया था। सुनेपाल ने रिंकी का दुपट्टा लिया और हर दयाल की गले में डालकर उसे तेजी से कस दिया था। इसी दौरान महिला ने अपने पति के पैर पकड़ लिए थे। दम घुटने से दोनों ने उसे नहीं छोड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने हरदयाल को चादर से ढक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन बच्चे हो गए बेसहारा
मुरादाबाद। हरदयाल की दो बेटियां खुशबू, खुशी और बेटा कुशल है। रिंकी ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी साजिश रची कि उसने एक बार भी अपने बच्चों के बारे में नहीं सोचा। पिता की हत्या कर दी गई और मां हत्या के आरोप में सलाखों में पहुंच गई है। तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं।




हत्यारोपी रिंकी बोली, पति से तंग आ चुकी थी
हत्यारोपी रिंकी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने पति से तंग आ चुकी थी। रोज रोज पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी उसके साथ मारपीट की गई थी। घर के खर्च के लिए पैसा नहीं देता था। जो भी कमाता था सब शराब में खर्च कर देता था। सुनेपाल से बात करती थी तो मारपीट करता था। घर परिवार की क्या जिम्मेदारी होती है। हरदयाल को इसका कोई ख्याल ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed