फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The weather will be clear till February 2, fog at night, there will be sunshine in the day

दो फरवरी तक साफ रहेगा मौसम रात को कोहरा दिन में धूप खिलेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The weather will be clear till February 2, fog at night, there will be sunshine in the day
मुरादाबाद। शुक्रवार को कई दिन बाद मौसम दिन भर साफ रहा। तेज धूप खिली और लोगों को कुछ राहत मिली। दफ्तरों में भी लोग धूप में बैठे नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और रात को कोहरा छाएगा। ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

कई दिनों से मौसम काफी खराब चल रहा था। तेज धूप को भी लोग तरस गए थे। शुक्रवार सुबह ही तेज धूप खिली तो लोगों को ठंड से कुछ राहत महसूस हुई। सरकारी कार्यालयों में भी लोग धूप में बैठे नजर आए। विकास भवन में कर्मचारी कुर्सी डालकर धूप में बैठे थे। यही हाल ओर कार्यालयों में भी था। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि दो फरवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन

रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाएगा और सुबह धूप खिलेगी। हालांकि बीच में कुछ जगह हल्के बादल नजर आ सकते हैं लेकिन इसकी संभावना कम ही है। सर्दी भी अभी बनी रहेगी। तापमान भी इसी तरह बना रहेगा एक दो डिग्री कम या अधिक हो सकता है। सिंह के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ेगा। फिलहाल बारिश की संभावना अभी नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन बाद सूखे कपड़े
पिछले कई दिनों से तेज धूप के अभाव में लोगों के कपड़े भी नही सूख पा रहे। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे ही धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। धूप देख महिलाओं ने कपड़े धोए। तेज धूप होने से शाम तक कपड़े सूख भी चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed