{"_id":"660b1faee1b2a0a2510bc9e8","slug":"the-weather-is-changing-every-hour-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-373747-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हर पहर बदल रहा मौसम, कभी तेज धूप तो कभी छा रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हर पहर बदल रहा मौसम, कभी तेज धूप तो कभी छा रहे बादल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। दिन में हर पहर मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। इसकी वजह से सोमवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
रविवार शाम को बादल छाने और बूंदाबांदी होने के बाद अप्रैल माह के पहले दिन सोमवार को सुबह से चटख धूप खिली थी। इसकी वजह से मौसम गर्म हो गया है, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में फिर बदलाव हुआ। तेज हवा चलने लगी और आसमान में बादलों की आवाजाही रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 61 फीसदी और शाम को सिर्फ 28 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति भी 15 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मंगलवार को मौसम साफ है। बीच-बीच में हल्के बादल रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान की वजह से वातावरण में नमी आ रही है। इसके साथ ही दिन में हवा तेज रहेगी। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी। मंगलवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना व्यक्त की जा रही है।