फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The villagers surrounded the smugglers running away by cutting trees in the forest, leaving the trolley and ran away

Moradabad News: जंगल में चोरी से पेड़ काटकर भाग रहे तस्करों को ग्रामीणों ने घेरा, ट्राॅली छोड़कर भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the smugglers running away by cutting trees in the forest, leaving the trolley and ran away
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर के जंगल में बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर से भाग रहे लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को बचाने के लिए लकड़ी तस्कर जंगल में ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद सिविल लाइंस पुलिस ने पेड़ काटने में शामिल दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जंगल में हजारों की संख्या में यूकेलिप्टस के पेड़ हैं। बृहस्पतिवार शाम बारिश का फायदा उठाकर तस्करों ने यूकेलिप्टस के दर्जनों पेड़ों को काट दिया। इसके बाद वे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में कटे हुए पेड़ों को लादकर जाने लगे। इस बीच ट्राॅली का पहिया गड्ढे में फंस गया और ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ सका। इस बीच किसानों ने यूकेलिप्टस के पेड़ों से भरी ट्राली को देखकर शोर मचाया। घटना से गुस्साए लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया तब तक लकड़ी तस्कर भागने में सफल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी मृदुल कुमार पुुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंसी ट्राॅली को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस ने खाली ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि पेड़ों की कटाई में एक नगर पंचायत सदस्य भी शामिल था। कुछ देर बाद लेखपाल और वन विभाग के अधिकारी मौके पर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तीनों विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर लोगों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पेड़ काट रहे दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दो ट्रैक्टर व एक ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed