फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The victim's father was lured with lakhs of rupees, action will be taken against those who put pressure on him

Moradabad News: पीड़िता के पिता को दिया लाखों का लालच, दबाव बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
The victim's father was lured with lakhs of rupees, action will be taken against those who put pressure on him
ठाकुरद्वारा। एबीएम अस्पताल में दुष्कर्म के आरोपी शाहनवाज को बचाने के लिए कुछ लोगों ने पीड़िता के पिता को लाखों रुपये का लालच देकर समझौता करने का दबाव बनाया था। शनिवार को पीड़िता के पिता ने शाहनवाज के करीबियों पर आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। समझौता के लिए दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को पीड़ित नर्स के पिता ने बताया कि उनकी बेटी हॉस्पिटल से घर आ गई है। जिसकी हालत में पहले से सुधार है। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली ठाकुरद्वारा पहुंचे तो उन पर आरोपी के कुछ समर्थकों ने लाखों रुपयेलेकर मामले में समझौता करने के लिए दबाव डाला था। पहले 15 लाख रुपए लेने को कहा। मना करने पर उन्होंने और ज्यादा पैसे देने की बात कही, लेकिन वह लालच में नहीं आए।
विज्ञापन

उन्होंने लालच में आने की बजाय अपनी बेटी को न्याय दिलाने और दरिंदों को सजा दिलाने को अपना कर्तव्य माना। पीड़ित नर्स के पिता ने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए घर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी बेटी को न्याय अवश्य मिलेगा। अब पुलिस ने डॉक्टर के करीबी और समर्थकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में सीओ राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बैठक कर घटना की निंदा कीठाकुरद्वारा। शनिवार को नगर में श्री राम गायत्री ज्ञान मंदिर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के एबीएम अस्पताल में दलित नर्स के साथ किए गए दुष्कर्म की कड़ी निंदा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की बढ़ती घटनाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी जिम्मेदार है। समय रहते हैं यदि ऐसे हॉस्पिटल पर करवाई कराकर उन्हें बंद कर दिया जाए तो जनता का शोषण और इस तरह की घटनाएं रुक सकती हैं। बैठक में संस्था के प्रबंधक शिवेंद्र गुप्ता, राजकुमार गांधी, मनोज चौहान, फैजान अली, दानिश अली आदि मौजूद रहे।

-------------





आरोपी के घर और मदरसों पर बुलडोजर चलने तक जारी रहेगा संघर्ष
ठाकुरद्वारा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता नर्स के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता और सुरक्षा का आश्वासन दिया। नर्स के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ है। हिंदू संगठन आरोपी शाहनवाज के घर और मदरसों पर बुलडोजर चलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की की राजस्व टीम की जांच में आरोपी शाहनवाज का घर और मदरसे ग्राम समाज की भूमि पर बने पाए गए हैं। इसलिए प्रशासन को उसके घर और मदरसों पर पुलिस प्रशासन को शीघ्र बुलडोजर चलाना चाहिए। इस दौरान बजरंग दल के जिला सह मंत्री पंकज सिंह, साजन शर्मा एडवोकेट, लकी चौहान, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed