फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The victim kept circling, GRP filed the report after 12 days

Moradabad News: चक्कर लगाता रहा पीड़ित, जीआरपी ने 12 दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The victim kept circling, GRP filed the report after 12 days
मुरादाबाद। 22 सितंबर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट के पास से तरुण गौड़ की बाइक चोरी हो गई। तहरीर के मुताबिक वह अपने रिश्तेदारों को लखनऊ की ट्रेन में बैठाने गए थे। वापस आकर देखा तो बाइक गायब थी। उन्होंने जीआरपी थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस कल पर टालती रही। आखिरकार 12 दिन बाद एसपी जीआरपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता तरुण गौड़ के भाई आदर्श ने बताया कि चोरी हुई बाइक उनकी है। तरुण किसी रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने गए थे। वहीं बाइक चोरी हो गई। इसके बाद जीआरपी थाने में तहरीर दी तो पुलिस बार बार कल पर टालती रही। शिकायतकर्ता से कहा गया कि यह सिविल पुलिस का मामला है, वहां रिपोर्ट दर्ज कराओ। शिकायतकर्ता सिविल पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने वापस जीआरपी थाने जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

वह फिर जीआरपी थाने पहुंचा तो उसकी तहरीर लेकर रखी ली लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद एक अक्तूबर को शिकायतकर्ता व उसके पिता एसपी जीआरपी आशुतोष शर्मा के पास पहुंचे। वहां उन्होंने पूरी बात रखी। तब जाकर एसपी के आदेश पर चार अक्तूबर को जीआरपी मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी जीआरपी का कहना है कि थाने की टीम ने सीसीटीवी की फुटेज देखी, उसमें शिकायतकर्ता बाइक खड़ी करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। उनके बार बार परेशान होने के कारण थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed