फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The verandah lintel collapsed in Chandpur Ganesh village, a young man got injured after being buried under the debris

Moradabad News: चांदपुर गनेश गांव में बरामदे का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से युवक घायल

Tue, 01 Jul 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 01 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The verandah lintel collapsed in Chandpur Ganesh village, a young man got injured after being buried under the debris
बिलारी। चांदपुर गनेश गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान एक मजदूर के पुराने बने मकान के बरामदे का लिंटर अचानक गिर गया। लिंटर के मलबे में दबकर ग्रामीण स्वयं भी घायल हो गया, उसकी एक बकरी की मौत हो जाने के साथ ही घरेलू सामान भी दबकर खराब हो गए।
विज्ञापन

चांदपुर गनेश निवासी मजदूर मुनाजिर गांव में अपने पिता बन्ने द्वारा बनाए गए पुराने पक्के मकान में रहता है। मकान पुराना होने की वजह से छत का लिंटर भी कमजोर हो गया है। सोमवार शाम लगभग पांच बजे तेज बारिश होने के दौरान मुनाजिर बरामदे के एक कोने में चारपाई पर बैठा हुआ था, जबकि उसकी पत्नी हनीफा और तीनों बेटियां रसोई में बैठी थीं। मुनाजिर के अनुसार अचानक उसके मकान के बरामदे का लिंटर भरभरा कर गिर गया। लिंटर का मलबा उसके पेट पर लगने से उसकी पसली टूट गई। वहीं मलबे में दबकर उसकी एक बकरी भी मर गई। बरामदे में पड़ी चारपाई, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गए।
विज्ञापन

बरामदे का लिंटर गिरने की आवाज होने पर मुनाजिर की पत्नी और पड़ोसियों ने इकट्ठे होकर मलबे में दबी बकरी को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल मुनाजिर का गांव में ही एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। मुनाजिर ने बताया कि लिंटर का मलबा गिरने से केवल दस मिनट पहले ही उसकी पत्नी और बच्चे बरामदे से निकलकर रसोई में गए थे अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खलील अहमद ने बताया कि बारिश से मजदूर मुनाजिर के बरामदे की छत का मलबा गिरकर मजदूर के घायल होने संबंधी घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल को तत्काल मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed