{"_id":"68bf4730bcdcba34fb0bf693","slug":"the-temple-committee-protested-against-the-construction-of-the-boundary-wall-of-the-dasva-sanskar-sthal-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-111025-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दसवां संस्कार स्थल की चहारदीवारी के निर्माण का मंदिर कमेटी ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दसवां संस्कार स्थल की चहारदीवारी के निर्माण का मंदिर कमेटी ने जताया विरोध
Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। होलिका मंदिर परिसर स्थित दसवां संस्कार स्थल की चहारदीवारी मंदिर कमेटी के लोगों ने विरोध जताया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर निर्माण रुकवाने की मांग की है।
मंदिर परिसर में वर्षों पुराना दसवां संस्कार स्थल की सात माह पहले नगर पालिका ने चहारदीवारी कराई थी, जिसकी तारबंदी के पिलर कुछ लोगों ने गिरा दिए थे। इस पर दसवां संस्कार स्थल से जुड़े लोग फिर से उसकी चहारदीवारी कर रहे थे, जिसका मंदिर कमेटी के लोगों ने विरोध किया था। इस पर निर्माण रुक गया था। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद कहा था कि यहां पर जो भी कार्य होगा वह नगर पालिका के स्तर से ही होगा। इसके बाद नगर पालिका ने गिराए गए पिलर फिर से खड़े करवा दिए थे।
सोमवार को मंदिर कमेटी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग गलत तरीके से चहारदीवारी का निर्माण कर रहे हैं। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को सौंप गई है। उन्होंने कहा कि वहां पर कोई भी पक्ष दसवां संस्कार स्थल की भूमि पर निर्माण नहीं करेगा। जो भी निर्माण कार्य होगा, वह नगर पालिका के स्तर से ही कराया जाएगा।