फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   the temperature dropped due to rain

झमाझम बरसे बदरा, अधिकतम तापमान धड़ाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
the temperature dropped due to rain
मुरादाबाद। बारिश नेलंबा इंतजार करवाया है। इस मानसून में मंगलवार को पहली बार दिन भर जमकर बादल बरसे। सुबह से लेकर शाम तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को राहत हुई और अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 28 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भारी बारिश का अनुमान है। 12 जुलाई तक 40 से 60 मिली मीटर बारिश हो सकती है। चार दिनों तक बादल और बारिश का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि आठ जुलाई को 40, नौ को 28, दस को शून्य और 11 व 12 जुलाई को 65 मिली मीटर तक बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस बारिश से कोई नुकसान नहीं है। किसानों के धान की रोपाई या तो हो चुकी है या हो रही है। गन्ने और सब्जी के खेतों में किसान पानी की निकासी का प्रबंध करें। बागवानी में फायदेमंद है। अब मानसून सभी जगह सक्रिय हो चुका है, इसलिए बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में काली घटाएं छा रही थीं। इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। हल्की फुहारें बरसती रहीं। शाम करीब चार बजे तेज बारिश हुई। इसके बाद रात तक बादल छाए हुए थे। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की वजह से वातावरण में नमी बनी हुई है। सुबह की आर्द्रता 89 फीसदी थी, जो शाम को 87 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed