Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Tehsildar visited the homes of the deceased and gathered information.

Moradabad News: तहसीलदार ने मृतकों के घरों पर जाकर ली जानकारी

Tue, 07 Oct 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Tehsildar visited the homes of the deceased and gathered information.
बिलारी। नगर के निकट सरकड़ा गांव के जंगल में सोमवार दोपहर बाद बिजली गिरने से महिला समेत दो किसानों की मौत हो जाने की घटना की तहसीलदार ने दोनों मृतकों के घरों पर जाकर जानकारी ली।
विज्ञापन

तहसीलदार अंकित गिरी अपने साथ नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को लेकर पहले मोहल्ला अंसारियान फुलवार रोड स्थित मृतका साहबजादी के घर गए। यहां तहसीलदार ने परिजनों और मोहल्ले के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद उन्हें बताया कि शासन की ओर से दैवीय आपदा के तहत तत्काल मृतक आश्रितों को लाभ मिलने के लिए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है। तहसीलदार के काफी समझाने के बावजूद साहबजादी के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बाद में तहसीलदार अपनी राजस्व टीम के साथ दूसरे मृतक शिव सिंह के घर पहुंचे। यहां तहसीलदार ने मृतक के नाम राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि होने की जानकारी जुटाई। तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को समझाते हुए बताया कि शासन स्तर से दैवीय आपदा का लाभ मिलने के लिए मृतक शिव सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है। तहसीलदार के बुलावे पर थाना बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शिव सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed