फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The teenager was made an adult and sent to jail for rape and kidnapping

Moradabad News: दुष्कर्म और अपहरण में किशोर को बालिग बनाकर भेज दिया जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The teenager was made an adult and sent to jail for rape and kidnapping
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने की पुलिस एक किशोर को बालिग बनाकर जेल भेजने के मामले में फंस गई है। किशोर के पिता का आरोप है कि उसने अपने अपने बेटे को नाबालिग होने के साक्ष्य पुलिस को दिए लेकिन पुलिस ने साक्ष्यों को दरकिनार कर उसे युवती से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल भेज दिया जबकि उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह में भेजना था। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 20 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें उसने बताया कि उसका बेटा जून माह में एक युवती को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने युवती की मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर अपने दूसरे बेटे के साथ मूंढापांडे थाने पहुंच गया और उसने थाना प्रभारी को बताया कि उसके बेटे की जन्म तिथि 11 सितंबर 2008 है। उसकी उम्र 16 साल 11 माह है। पिता का दावा है कि उसने अपने बेटे की हाईस्कूल की मार्कशीट भी दी लेकिन थाना प्रभारी ने उसे चौकी इंचार्ज के पास भेज दिया। पुलिस ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से लिखवाकर लाने की बात कही। अगले दिन प्रधानाध्यापक ने भी लिखकर दे दिया है कि किशोर ने 2011 में हाईस्कूल उत्तीर्ण किया है। थाने पहुंचकर कागज दिखाए तो उन्होंने चौकी इंचार्ज से बात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि नाबालिग को किशोर बोर्ड में भेजने के लिए उससे रुपये की मांग की गई। पिता का आरोप है कि उससे रुपयों की मांग इन्कार कर दिया। तब उसके बेटे को 28 जून को किशोर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पिता ने प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड में प्रार्थनापत्र दिया। आठ जुलाई को किशोर को किशोर न्यायालय भेजा गया। एसएसपी ने एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

000
इस मामले की जांच की जा रही है। शिकायत करने वाले व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए हैं। दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed