फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The teams raised their voice, we are ready for the football tournament

Moradabad News: टीमों ने भरी हुंकार, फुटबाल टूर्नामेंट के लिए हम तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
The teams raised their voice, we are ready for the football tournament
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट 16 से 18 अगस्त तक होगा। सोनकपुर स्टेडियम में आयोजन के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में सभी आठ टीमों के कप्तान पहुंचे। मुकाबलों का शेड्यूल तैयार किया गया।
कप्तानों ने टूर्नामेंट को लेकर उत्साह जाहिर किया और कहा कि हम सब फुटबाल मुकाबलों के लिए तैयार हैं। 16 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे सभी टीमें सोनकपुर स्टेडियम में पहुंचेंगी। उद्घाटन समारोह में सभी टीमों की टी-शर्ट की लॉन्चिंग होगी। दोपहर 1:30 बजे से पहला मुकाबला शुरू होगा। पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे, जिनमें 25 मिनट का एक हाफ होगा।
विज्ञापन

इस तरह पहले दिन हारने वाली चार टीमें मुकाबले से बाहर हो जाएंगी। शेष चार टीमों के बीच 17 अगस्त को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। पहला सेमीफाइनल दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों में 30-30 मिनट के हाफ रहेंगे। फाइनल मुकाबला 18 अगस्त को दोपहर तीन बजे से होगा। यह मैच 80 मिनट का होगा। इसमें 40 मिनट का एक हाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के सबसे कम उम्र के ओलंपिक खिलाड़ी व अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज धर्मेंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया है। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस आयोजन में सभी खेल प्रेमी व स्थानीय लोग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आमंत्रित हैं।
16 अगस्त को होने वाले मुकाबले
जीबी पंत फुटबाल क्लब बनाम एमिनेंट्स इलेवन - दोपहर 1:30 बजे से
चौपाल वारियर्स बनाम टाइगर सॉकर क्लब - दोपहर 2:30 बजे से
सोनकपुर स्टेडियम बनाम केजीके वारियर्स - दोपहर 3:30 बजे से
ब्रास सिटी स्टार्स बनाम इंद्रा फुटबाल क्लब - शाम 4:30 बजे से

टीमों के कप्तान बोले
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता को शामिल करना सराहनीय कदम है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली इस प्रतियोगिता से एक अलग ही जुनून पैदा हो रहा है।
- निशांत, जीबी पंत फुटबाल क्लब

शहर में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छा प्रयास है। यदि यह प्रतियोगिता आने वाले वर्षों में जारी रही तो कई स्कूल खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रेरित होंगे। इस टूर्नामेंट के लिए हम तैयार हैं।
- वसी, टाइगर सॉकर क्लब

मां तुझे प्रणाम के तहत पहली बार होने जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। पहले आयोजन में ही हमारी टीम शामिल हो रही है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
- साद, एमिनेंट्स इलेवन

सोनकपुर स्टेडियम में यह बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जोकि हमारा होम ग्राउंड है। हम पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ी कई दिन पहले से इस प्रतियोगिता के लिए ग्राउंड पर अभ्यास कर रहे हैं।
- मौरिस, सोनकपुर स्टेडियम

शहर के सभी क्लब लंबे समय बाद एक मंच पर खेलते दिखेंगे। प्रदर्शनी के खेलों की तरह यह अच्छी परंपरा शुरू होने जा रही है। हमारी टीम तैयार है।
- दर्शित, इंद्रा फुटबाल क्लब

तीन दिन होने वाले टूर्नामेंट की भव्यता का मैं अंदाजा लगा सकता हूं। तैयारियां शानदार चल रही हैं। हमारी टीम जोश और ऊर्जा से लबरेज है। - गीतांश, चौपाल वारियर्स

इस टूर्नामेंट में स्तरीय टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। ओपन टूर्नामेंट के रूप में खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह अमर उजाला की अच्छी पहल है।
- आकाश राणा, केजीके फुटबाल क्लब

- इस टूर्नामेंट से खेलों के प्रति एक अच्छा वातावरण तैयार होगा। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्तरीय खिलाड़ियों को खेलता देखकर नवांकुरों को सीखने को मिलेगा।

- डॉ. अजय पाठक, संयुक्त सचिव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन

हमने ग्राउंड तैयार करा लिया है। अमर उजाला की ओर से आयोजित टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में कई दिन पहले से चर्चाएं हैं। हम भी इसका आनंद लेने के लिए मौजूद रहेंगे।
- प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed