{"_id":"69388341a2008b8d540a049e","slug":"the-teachers-union-delegation-met-the-mp-and-submitted-a-memorandum-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111537-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Wed, 10 Dec 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय आह्वान पर मुरादाबाद सपा सांसद रूचिवीरा से मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने सांसद को बताया कि सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता की गई है। जिला उपाध्यक्ष/छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 व एनसीटीई की अधिसूचना 23 अगस्त 2010 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर सेवारत रहने व पदोन्नति के लिए टेट की अनिवार्यता अव्यवहारिक है। शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने सांसद रूचि वीरा से उनके दिल्ली आवास पर मिलकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि पदाधिकारी रहे।