फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The target of marriage grant for backward class daughters is still pending.

Moradabad News: पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए शादी अनुदान का लक्ष्य अभी बाकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The target of marriage grant for backward class daughters is still pending.
मुरादाबाद। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के बेटी की शादी पर मिलने वाला अनुदान का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। आगामी दो महीने में 628 लोगों को 20-20 हजार की आर्थिक मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़ा वर्ग की बेटी की शादी पर उसके माता पिता को आवेदन करने पर उन्हें 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। मदद ऐसे परिवारों को दी जाती है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इसके लिए ओबीसी का जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आर्थिक मदद लड़की के माता पिता भाई या उसके संरक्षक को दी जा सकती है। मुरादाबाद जिले का लक्ष्य इस साल 2318 था, इसमें 1690 लोगों को इसका लाभ दिया जा चुका है, अभी 628 अन्य लोगों को यह मदद मिल सकती है, इसके लिए लड़की के माता पिता या भाई को ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed