फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The tableaux enthralled the minds of Shri Ram Janmotsav Shobhayatra

श्री रामजन्मोत्सव शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The tableaux enthralled the minds of Shri Ram Janmotsav Shobhayatra
मुरादाबाद के जीआईसी चौराहा से श्री राम नवमी कमेटी द्वारा शोभायात्रा में शामिल झा‌कियां।अमर उजा?
मुरादाबाद। श्रीराम नवमी कमेटी की ओर से शोभायात्रा भव्य झांकियों एवं मनोहारी लीलाओं के सुसज्जित रथों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्ण विधि विधान से धर्मगुरुओं एवं पुरोहितों के मार्गदर्शन में किया गया। पूजन में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल शामिल रहे। कमेटी अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, संयोजक डॉ. पराग अग्रवाल ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का श्रीगणेश किया। पीयूष कुमार गुप्ता, यशदीप रस्तोगी द्वारा अतिथियों को दुशाला एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया। राजेश रस्तोगी ने बताया कि मुरादाबाद महानगर में सात दशक पहले डॉ. रामप्रकाश एवं क्षेत्रीय गणमान्य विभूतियों द्वारा भगवान श्री राम नवमी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन

शोभायात्रा गवर्नमेंट कॉलेज से आरंभ होकर पान दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, गंज गुरहट्टी, चौक ताड़ीखाना, गुलजारी मल धर्मशाला होते हुए सांवलदास धर्मशाला बुधबाजार में संपन्न हुई। भगवान के दिव्य दर्शन कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वागत, आरती एवं करके यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं एवं विभूतियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। धर्मगुरु आचार्य धीरशांत दास अर्द्धमौनी ने बताया कि शास्त्रों में वर्णन है कि जो मनुष्य भगवान का स्वागत, पूजन एवं शोभायात्रा में शामिल होते हैं तो उनके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

यह रहे मुख्य आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्रीराम केवट संवाद, भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या दर्शन एवं श्रीराम दरबार झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में मुख्य रूप से गणेशजी, दशरथ महल में बाल रामलीला, लक्ष्मी जी, मां गंगा अवतरण, शेरा वाली मां, हरे कृष्ण रॉक बैण्ड शौ एवं हरिनाम अर्द्धमौनी परिवार, बांके बिहारी जी, बाबा अमरनाथ जी गुफा, जटायु उद्धार, श्रीराम केवट संवाद, वीर हनुमान, अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मदिंर, बैंडबाजे, विभिन्न अखाड़ों द्वारा चमत्कारी और साहसिक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
मुरादाबाद। सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, समीर रस्तोगी, नरेंद्र सिंह, आलोक राठौर, दिलीप भटनागर, सुभाष शर्मा, सुभाष गुप्ता, अमित रस्तोगी, सचिन गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनिल सिंघल, प्रदीप रस्तोगी, अजय गुप्ता, सनत कोठीवाल, तनुज अग्रवाल, करन सिंह, राजू अग्रवाल, विपिन गुप्ता, महेश अग्रवाल, गौरांग कुकड़ेरिया, गीता रस्तोगी, राजेंद्र रस्तोगी, सुधा शर्मा, सारिका अग्रवाल, सपना चौधरी आदि ने सहयोग दिया।

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मित्तल, डॉ. विशेष गुप्ता, अरविंद अग्रवाल जॉनी, गौरव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील कटियाल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ने मुख्य बाजारों में भव्य स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed