फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The suspension of secretaries in the mass marriage scheme has stalled the development of 59 gram panchayats.

Moradabad News: सामूहिक विवाह योजना में सचिवों के निलंबन से 59 ग्राम पंचायतों का विकास ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The suspension of secretaries in the mass marriage scheme has stalled the development of 59 gram panchayats.
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हेराफेरी के बाद ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित नौ सचिवों के निलंबित होने के बाद मूंढापांडे ब्लाक की 14 क्लस्टर यानी 59 ग्राम पंचायतें सचिव विहीन हो गईं हैं, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर एसआईआर का काम भी प्रभावित हो रहा है, ऐसे में खंड विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल पंचायत सचिवों की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चार और पांच दिसंबर को जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराई गई शादियों में 35 जोड़े अपात्र पाए गए थे। जिसमें जिलास्तरीय जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए मूढ़ापांडे ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार, रणवीर सिंह, रविपाल सिंह, रविकुमार व शादाब अली और ग्राम पंचायत अधिकारी मोहन सिंह रावत आदि को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद विकास खंड मूढ़ापांडे के 19 क्लस्टरों में से 14 क्लस्टर, जिनसे कुल 59 ग्राम पंचायतें जुड़ी हुई है में पंचायत सचिव पद रिक्त हो गए थे। ग्राम पंचायत सचिव न होने के कारण ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आईजीआरएस संदर्भ, परिवार रजिस्टर की नकल, गोशाला संचालन, हैंडपंप मरम्मत आदि के अलावा कई विकास कार्य बाधित हो गए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत एसआईआर का भी कार्य चल रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत से संबंधित अभिलेखों का रखरखाव पंचायत सचिव ही करते हैं, जिसके कारण एसआईआर का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कुल मिलाकर ग्राम पंचायतों के सभी कार्य ठप हो गए हैं, जबकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में चालीस दिन का ही समय बचा है, जिसमें कई लक्ष्यों को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

--
बीडीओ डीएम को पत्र भेजकर जल्द तैनाती की मांग की

- खंड विकास अधिकारी मूंढापांडे अशोक कुमार ने जिलाधिकारी, सीडीओ, डीडीओ व उपनिदेशक (पंचायत) को लिखे पत्र में कहा है कि विकास क्षेत्र की 59 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य चौपट हैं। इसलिए निलंबित पंचायत सचिवों के स्थान पर अतिशीघ्र नई तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- मूढ़ापांडे ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिवों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है, फिलहाल तीन ग्राम विकास अधिकारी व दो ग्राम पंचायत अधिकारियों की नई तैनाती की फाइल चल रही है, शीघ्र तैनाती कर दी जाएगी।
- जीबी पाठक, जिला विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed