फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The students performed in the cultural programme at the college's annual function.

Moradabad News: कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी प्रस्तुति

Sat, 24 Jan 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 24 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The students performed in the cultural programme at the college's annual function.
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड स्थित शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज का शुक्रवार दोपहर वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। समारोह में कॉलेज की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान वक्ताओं ने कॉलेज संस्थापकों के योगदान को सराहा। समारोह में छात्राओं के अभिभावकों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

कॉलेज के 56वें स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्जवलन करके हुई। बाद में अतिथियों ने कन्या इंटर कॉलेज के संस्थापकों के फोटो का अनावरण किया और कन्या शिक्षा के क्षेत्र में उनके उस समय के योगदान को सराहा गया। समारोह में मंचासीन नगरपालिका बिलारी के पूर्व अध्यक्ष और कॉलेज के उपाध्यक्ष साहू सुनील सहाय, साहिन बीना सहाय, साहिन आशा सहाय, दीप्ति गोयल, हाजी कमाल अकबर एडवोकेट, कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या राबिया अकबर, डाॅ.विश्वास शर्मा, राजीव कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

समारोह में कॉलेज की छात्राओं अलीशा,गुंजन, मानवी,कामिनी और चाहत ने सरस्वती वंदना, छात्राओं महक, संजना, खुशी, शिवानी, प्रतिज्ञा और वर्षा ने स्वागत गीत, छात्राओं महिमा, दीपिका, अंजलि, अर्चना, पूनम और मोहिनी ने बसंत गीत, छात्राओं दिशा, अकांक्षा, आकृति, आयुषी, पायल, उदिति,पिंकी और माया ने कव्वाली, छात्राओं ने नेंशी, स्वाति, तनिष्का, अलशिफा, प्रियांशी, अलजबी और अंजलि ने नशा मुक्ति संबंधी नाटक,छात्राओं महक, महिमा, कामिनी, कनिष्का, गुंजन और संगम ने होली गीत तथा छात्राओं लक्ष्मी, प्रिया, जीतू, दिशा, सुहानी, मानवी,दुर्गा और स्वाति ने नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता राठौर ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह का संचालन कॉलेज की शिक्षिका प्रिया आर्य ने किया। समारोह में साहू सुनील सहाय, कमाल अकबर एडवोकेट और राबिया अकबर ने अपने संबोधन में छात्राओं को मन लगाकर बेहतर पढ़ाई करने और अपने जीवन का लक्ष्य पाने का आह्वान किया। समारोह आयोजन में कॉलेज की शिक्षिकाओं ममता सिंह, नाहिद कमर, रीमा मौर्य, अफ़्सा परवीन, विनती श्रोती, प्रिया मिश्रा, अंजू शर्मा, अल्पना राघव, सीमा फिरदोस, शम्मो, कंचन, उर्वशी, राकेश कुमार, राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा। समारोह कड़ाके की ठंड के बाद भी लगभग तीन घंटे तक चला।

फोटो परिचय-01,02,03,04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed