फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The student was kept standing for three hours for fees, if his health deteriorated, he was admitted

फीस के लिए छात्र को तीन घंटे खड़ा रखा, तबीयत बिगड़ी तो कराया भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
The student was kept standing for three hours for fees, if his health deteriorated, he was admitted
मुरादाबाद। नोसगे पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा 10 के छात्र को तीन घंटे तक क्लास के बाहर खड़ा कर दिया, जिसकी वजह से छात्र की तबीयत बिगड़ गई। छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की है। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि यदि स्कूल प्रशासन दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्र की मां ने स्कूल स्टाफ से अभद्रता की है। छात्र की पिछले सत्र में जनवरी से फीस जमा नहीं है।
विज्ञापन

नवीन नगर निवासी समीक्षा अग्रवाल का कहना है कि उनका 15 वर्षीय बेटा कक्षा दस का छात्र है। गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे मासिक परीक्षा देने के लिए स्कूल गया था। वहां से वह करीब 11 बजे तेज बुखार में रोता हुआ घर आया। पूछने पर बताया कि स्कूल में शिक्षिका ने उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया और क्लास के बाहर खड़ा कर दिया। जब छात्र ने शिक्षिका से घर जाने या परिजनों को फोन करने की अनुमति मांगी तो शिक्षिका ने अनुमति नहीं देते हुए स्कूल की छुट्टी तक ऐसे ही खड़े रहने की सजा दी। जब छात्र घर पहुंचा तो उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर छात्र की मां समीक्षा अग्रवाल उसे लेकर स्कूल पहुंची और प्रबंधक को फोन कर मामले की शिकायत की तो उन्होंने समीक्षा अग्रवाल से रिसेप्शन पर शिक्षिका को मामले की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने जब रिसेप्शन पर शिक्षिका से बेटे को तीन घंटे खड़े रखने का कारण पूछा तो शिक्षिका ने स्कूल के उच्चाधिकारियों द्वारा ऐसा करने के निर्देश होने की जानकारी दी। इसी बीच स्कूल में फिर छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी तो समीक्षा अग्रवाल ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। समीक्षा अग्रवाल का कहना है कि उनके बेटे की कुछ समय की फीस बकाया है और इस संबंध में वह प्रबंधक नीरज गुप्ता को समस्या से अवगत करा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह फीस का ही मामला था तो स्कूल प्रशासन को उन्हें फोन कर जानकारी देनी चाहिए थी न कि उनके बेटे को तीन घंटे तक स्कूल में खड़ा रखना चाहिए था। उन्होंने डीआईओएस से शिक्षिका और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा अग्रवाल के दो बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। इनमें से एक की फीस माफ है। जबकि दूसरे बच्चे की फीस बकाया है। उनसे जब फीस मांगी जाती है तो वह खुद के अधिवक्ता होने का रौब दिखाती हैं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ से अभद्रता भी की है। उनके इस व्यवहार की शिकायत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव से तथा डीआईओएस की गई है। बच्चे को सजा देने का आरोप झूठा है। यदि अधिकारी चाहें तो सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपों की तस्दीक कर सकते हैं। सच सामने आ जाएगा।

नीरज गुप्ता, प्रबंधक, नोसगे स्कूल
- परिजनों ने स्कूल के खिलाफ शिकायत की है। मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को समिति गठित कर आगे की जांच करवाई जाएगी। यदि मामले में स्कूल प्रशासन दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed