फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The storm and rain caused power outages, leaving the city in darkness until late at night.

Moradabad News: आंधी-बारिश ने उड़ाई बिजली, देर रात तक अंधेरे में रहा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The storm and rain caused power outages, leaving the city in darkness until late at night.
मुरादाबाद। भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल भी खोल दी। रात करीब 10 बजे तेज हवाओं और बारिश के साथ शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई। कई जगह पेड़ और पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं। बड़े स्तर पर फॉल्ट हुए और देर रात तक लोग अंधेरे में परेशान रहे।
विज्ञापन




सबसे ज्यादा असर दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कटघर क्षेत्र की कॉलोनियों में देखने को मिला। सीतापुरी बिजलीघर की 33 केवी की सप्लाई फेल होने से सीतापुरी, करूला, शिवपुरी, गुलाबबाड़ी और कटघर इलाके की बत्ती गुल हो गई। बुद्धि विहार, आशियाना, रामगंगा विहार, नया मुरादाबाद, पाकबड़ा, कबीर नगर, रेल विहार समेत कई कॉलोनियों में रात 12 बजे के बाद तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। खास बात यह रही कि हाइडिल कॉलोनी और विद्युत निगम के कंट्रोल रूम की बिजली भी आंधी के दौरान ठप हो गई।
विज्ञापन



तेज हवाओं के चलते बिजली निगम को कई इलाकों में एहतियातन सप्लाई रोकनी पड़ी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को भी तेज तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली सप्लाई रोकी गई थी। बारिश रुकने के बाद टीमों ने फॉल्ट ठीक कर अधिकांश इलाकों में रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी।



रात 10:27 बजे सभी के मोबाइलों पर बजा सायरन



बृहस्पतिवार रात 10:27 बजे अचानक लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन बजने लगा। मोबाइल स्क्रीन पर अलर्ट संदेश आया कि अगले तीन घंटों में इलाके में बिजली कड़कने के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने, मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई। अलर्ट मिलते ही लोगों ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर सतर्क रहने की सलाह दी।


आधे घंटे की बारिश में खुली नगर पंचायत की पोल



अगवानपुर में बृहस्पतिवार रात ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ हुई 30 मिनट की बारिश ने नगर पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नाले-नालियां ओवरलोड होने से सड़कों पर गंदा पानी भर गया और जगह-जगह कीचड़ फैल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed