फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The steering of your life in the hands of weak-sighted drivers

रोडवेज के 30 में से 8 चालकों की नजर मिली कमजोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The steering of your life in the hands of weak-sighted drivers
मुरादाबाद। आप रोडवेज बस से सफर कर रहे हैं तो सतर्क रहें। चालक यदि किसी संशय में लग रहा है तो तुरंत रोडवेज की हेल्पलाइन पर फोन करें क्योंकि मुरादाबाद परिवहन निगम में आठ ऐसे चालक भी हैं जिनकी निगाह कमजोर हैं। आपकी जिंदगी का स्टेयरिंग सफर के दौरान इनके हाथ में है। सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत लगाए गए नेत्र परिक्षण शिविर में इस बात का खुलासा हुआ। 30 में से आठ चालकों की निगाह कमजोर मिली है। इन्हें परीक्षण के लिए जिला नेत्र चिकित्सालय बुलाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को लगाए गए शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने निगम के 30 चालक और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनकी आंखों की जांच भी की गई। सामने लिखे अक्षरों को पढ़वाकर देखा गया। इस जांच में प्रथम दृष्टया 8 चालकों की आंखें कमजोर मिलीं। इन सभी आठ चालकों को चिकित्सकों ने जिला नेत्र चिकित्सालय बुलाया है, जहां पर उनकी विस्तृत जांच की जाएगी। जिसमें पता चलेगा कि उनकी आंखों की रोशनी कितनी कमजोर हैं। दूर या निकट में से कौन सा दृष्टि दोष उन्हें है। इस जांच के बाद उनका आगे का उपचार चलेगा।
विज्ञापन

कुछ ने आंखों में खुजली, पानी आने की शिकायत की, जिसके लिए उन्हें दवा बताई गई है। शिविर में सभी 30 चालक-परिचालकों की कोविड की आरटीपीसी आर जांच भी की गई। जिसकी जांच रिपोर्ट दो-तीन दिन में आएगी। इस मौके पर एआरटीओ छवि सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार, यात्री कर अधिकारी अनिल कुमार, एआरएम शिवबालक, स्टेशन प्रभारी एके सिंह, डॉ. अमित, डॉ. शुजम, राहुल वर्मा, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed