{"_id":"68a0e34e170707be6f07b039","slug":"the-sounds-of-labbaik-or-hussain-echoed-in-the-procession-of-chehlum-moradabad-news-c-275-1-sbl1010-125930-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चेहल्लुम के जुलूस में गूंजीं लब्बैक या हुसैन की सदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चेहल्लुम के जुलूस में गूंजीं लब्बैक या हुसैन की सदाएं
विज्ञापन
संभल। नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन की 10 मोहर्रम यौमे आशूरा को हुई शहादत के बाद 40वें दिन शुक्रवार को संभल में चेहल्लुम का जुलूस अकीदत व शांति के माहौल में निकाला गया। जुलूस में संभल व आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। चेहल्लुम के मौके पर घर-घर में नियाज नजर का आयोजन किया गया। संभल में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से परंपरागत चेहल्लुम का जुलूस शुरू हुआ। इसमें मंडी किशन दास सराय, हुसैन खां सराय, अली सराय, चौधरी सराय तथा मोहल्ला नाला के ताजिये नगर के अस्पताल चौराहे पर शामिल हुए। यहां से मोहल्ला चमन सराय और जगत के ताजिये एक विशाल जुलूस में परिवर्तित होकर बाल विद्या स्कूल मार्ग, एजेंटी तिराहे से होकर भारतीय स्टेट बैंक तिराहे, आर्य समाज रोड, खग्गू सराय से बाजार, नखासा चौराहे पर पहुंचा।
जुलूस में लोगों ने ढोल बजाए। देर शाम मिलाप और पगड़ी बांधने की रस्म पूरी होने के बाद चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस बीच हर तरफ जिक्र हजरत इमाम हुसैन होता रहा। लब्बैक या हुसैन की सदा गूंजती रहीं। सबीलें लगाई गईं और लंगर का वितरण किया गया।
इस दौरान रफीक राही, मो.उमर, आमिर सुहैल तुर्की, मो.शान, दानिश, जियाउल हसन आदि रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं सपा नेता सईद अख्तर इसराईली भी साथियों के साथ चेहल्लुम के जुलूस में शामिल हुए। उन्हें अजादारों ने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान रमीज राजा, नाजिम सैफी, नवील अहमद, सुहेल चमन, वसीम खां, मो.नदीम, साकिब खां आदि रहे।