फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The son of a police officer has been harassing a young woman for a year.

Moradabad News: एक साल से युवती को परेशान कर रहा दरोगा का बेटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The son of a police officer has been harassing a young woman for a year.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दरोगा के बेटे ने युवती का रास्ता रोककर फिर छेड़खानी और अश्लील हरकत की। शिकायत करने पर आरोपी ने युवती के भाई के इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी बहन के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की। दो दिन पहले भी उसने युवती के साथ छेड़खानी की थी। एक साल से दरोगा का बेटा युवती को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

थाना मझोला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि बसंत विहार गली नंबर-पांच निवासी विनय प्रकाश के पिता जयप्रकाश सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं। आरोप लगाया कि दरोगा पुत्र रास्ता रोककर छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करता है। युवती का आरोप है कि उसने थाने में पहले भी शिकायत की थी लेकिन आरोपी दरोगा पिता की धौंस दिखाकर कार्रवाई से बचता रहा है। 24 अप्रैल की शाम करीब सात बजे आरोपी गली में आकर एक बार फिर उसके बारे में अपशब्द बोला। युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने अपने पिता के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपनी मां से तहरीर दिलवा कर मझोला थाने में उसके भाई और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता ने दावा किया कि इससे पहले वह कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत को अनसुना कर देती हैं। युवती ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कारने की गुहार लगाई। इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर मझोला पुलिस ने दरोगा पुत्र के खिलाफ मारपीट, धमकी देना, छेड़खानी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed