फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police: Constable returned after 92 days after taking day leave, told SSP - family problem

UP Police: एक दिन की छुट्टी ले 92 दिन बाद लौटा सिपाही, एसएसपी ने पूछे सवाल तो बोला- पारिवारिक प्रॉब्लम सर

Fri, 26 Jul 2024 06:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 06:55 AM IST
सार

मुरादाबाद में तैनात सिपाही एक दिन की छुट्टी लेकर 92 दिन बाद लौटा। जब एसएसपी सतपाल अंतिल ने इसका कारण पूछा तो उसने बीमारी बताना शुरू कर दिया। दनादन सवाल में घिरा देख सिपाही ने पारिवारिक कारण बताया। इसके बाद एसएसपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  

विज्ञापन
UP Police: Constable returned after 92 days after taking day leave, told SSP - family problem
मुरादाबाद में थाने का निरीक्षण करते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस पीआरओ

विस्तार

एक दिन की छुट्टी लेकर 92 दिन बाद लौटे सिपाही से एसएसपी सतपाल अंतिल ने कैमरे के सामने सवाल किए। सिपाही ने एक-एक करके शरीर के हर अंग में बीमारी बता दी। एसएसपी ने बीमारी से संबंधित एक-एक कागज चेक किया।

विज्ञापन


सवालों में घिरे सिपाही ने बाद में बताया कि वह पारिवारिक परेशानी के कारण नहीं आ पाया। मेरठ के हस्तिनापुर निवासी एक सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है। करीब तीन माह पहले वह एक दिन की छुट्टी लेकर घर गया था और उसके बाद तीन माह तक नहीं लौटा।
विज्ञापन


लगातार गैर हाजिर होने के बावजूद उसने विभाग में कोई सूचना नहीं दी। बृहस्पतिवार को 92 दिन बाद वह एसएसपी के सामने पेश हुआ और कुछ मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाईं। जिसमें उसने अपनी बीमारियों के बारे में बताया। सभी पर्चे मेरठ के हस्तिनापुर के सरकारी अस्पताल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने वीडियोग्राफर को बुलाकर सिपाही से पूछताछ शुरू की और उसकी वीडियो बनवा ली। सिपाही ने बताया कि भांजी की शादी के लिए एक दिन की छुट्टी लेकर गया था। उसके बाद लौट रहा था तो गढ़मुक्तेश्वर के पास बाइक के आगे कुत्ता आने से एक्सीडेंट हो गया।

इसके बाद बीमार हो गया था। जांच कराने पर पता चला कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है। इसके अलावा हार्ट की भी समस्या हो गई थी, जिसका इलाज हस्तिनापुर में कराया। बाद में पैर में इन्फेक्शन हो गया था। इसके अलावा कमर में भी दर्द हो गया था, जिस कारण डॉक्टर ने बेड रेस्ट बताया था।


एसएसपी ने बताया कि पर्चें से पता चला है कि 65 दिन तक इलाज चला है बाकी दिन कहां थे, सिपाही इसका जवाब नहीं दे सका। अंत में सिपाही ने पारिवारिक परेशानी बता दी। इसके बाद एसएसपी ने स्टेनो को निर्देश दिया कि नोटिस जारी कर जवाब मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed