फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The second victim of the road accident in Chhajlat also died.

Moradabad News: छजलैट में हुए सड़क हादसे के दूसरे घायल में भी दम तोड़ा

Tue, 19 May 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 19 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The second victim of the road accident in Chhajlat also died.
कांठ। छजलैट में शनिवार को मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर हुए सड़क हादसे के दूसरे घायल नसीम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। छजलैट के भीकनपुर निवासी रोडवेज संविदा चालक जितेंद्र सिंह शनिवार की देर शाम छजलैट से खरीदारी करके बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। इन्होंने घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े गांव के नसीम (62) को भी अपने साथ बाइक पर बैठा लिया था। जब यह दोनों छजलैट क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित सिराज नगर के सामने पहुंचे तो लकड़ी भर कर ला रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए थे। जितेंद्र सिंह की शनिवार की रात ही इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने रविवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया था। जितेंद्र सिंह के पिता राजपाल सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रविवार की रात इस सड़क हादसे के दूसरे घायल नसीम ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नसीम मेहनत मजदूरी करते थे। उनकी मौत से पत्नी जुबैदा, बेटे मान और नूर अली रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed