फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The seal imposed regarding illegal construction

Moradabad News: अवैध निर्माण को लेकर लगाई सील तोड़ कराए निर्माण को किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
The seal imposed regarding illegal construction
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में अवैध निर्माण की सील को तोड़कर फिर से भवन निर्माण करने का मामला सामने आया है। एमडीए की टीम ने मौके पर पहुंच निर्माणाधीन भवन को पुन: सील कर दिया। एमडीए जेई ने बताया कि संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कटघर थाने में मंगलवार को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार के निर्देश पर बिना मानचित्र पास कराए किए जा रहे निर्माण को सील व ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। जेई तेजवीर सिंह ने बताया कि मोहल्ला बरबलान निवासी सरवर यासमीन पत्नी कमर अनवर और कमर अनवर पुत्र हाजी जफर निवासी मोहल्ला बरबलान द्वारा ग्राम नगला खेम में बिना मानचित्र के निर्माण कराने पर टीम ने 18 अप्रैल 2022 को निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया था। इस कार्रवाई की एक प्रति थाना कठघर को भी दी गई थी। जेई ने बताया कि भवन पर लगी सील को तोड़ कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण प्रवर्तन दल ने निर्माणाधीन भवन को पुनः सील कर दिया है। जेई ने बताया कि बंद सील को खोलने के आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को थाना कटघर में एफआईआर के लिए तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article