फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The SDM expressed displeasure over the haphazard loading of sugarcane in vehicles.

Moradabad News: वाहनों में बेतरीका गन्ना लोडिंग पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The SDM expressed displeasure over the haphazard loading of sugarcane in vehicles.
कांठ। चीनी मिलों को गन्ना लेकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। वाहनों में बेतरीका गन्ना लोडिंग और ढुलाई पर एसडीएम ने भी नाराजगी जताई है और उन्होंने चीनी मिल अधिकारियों से इसमें सुधार कराने को कहा है।
विज्ञापन


कांठ क्षेत्र में गन्ने की अधिक पैदावार होती है। यहां के किसानों से प्रतिवर्ष दीवान चीनी मिल अगवानपुर, अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर और त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा के द्वारा गन्ने की खरीद की जाती है। इस वर्ष भी कांठ क्षेत्र में तीनों चीनी मिलों के करीब 70 क्रय केंद्र संचालित हैं। क्रय केंद्रों से चीनी मिलों को गन्ना ढोने के लिए बड़े-बड़े ट्रक लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर किसान भी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिलों तक गन्ना ले जाते हैं। लेकिन ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ने को बेतरीका ढंग से भरकर चीनी मिलों को ले जाया जा रहा है। वाहनों में गन्ने को इस तरह से भरा जाता है कि इनके साइड से होकर कोई दूसरा वाहन चालक नहीं निकल सकता। वहीं गन्ने की ओवरलोडिंग होने से ट्रक रेलवे फाटकों पर पड़ने वाले ओवरगेज में फंस रहे हैं और ट्रकों से गन्ना नीचे गिर रहा है, जिस कारण रेलवे फाटकों पर वाहन फसल रहे हैं। वाहनों में गन्ने की बेतरीका लोडिंग पर बृहस्पतिवार को एसडीएम संत दास पंवार ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने तीनों चीनी मिलों के अधिकारियों से इसमें सुधार कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

..फोटो सं. 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed